फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन परीक्षक रहें गायब, धीमा रहा मूल्यांकन कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य आरके इंटर कालेज में सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हो गया। पहले दिन काफी संख्या में परीक्षक गायब रहे, जिस कारण मूल्यांकन कार्य धीमा रहा। वहीं इंटर में कुछ विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के न आने से परीक्षकों को इंतजार कर लौटना पड़ा।
रविवार को आरके इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य धीमी गति से शुरू हो गया। जनपद में पहली बार मूल्यांकन का कार्य सीसीटीवी की निगरानी में किया जा रहा है। केंद्र उपनियंत्रक लोकेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र पर बरेली, बनारस, इलाहाबाद, गोरखपुर व लखनऊ जिलों की 1 लाख 89 हजार 632 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। प्रथम दिन मूल्यांकन का कार्य थोड़ा धीमी गति से शुरू हो पाया। जिसमें रविवार को 80 प्रतिशत ही परीक्षक आए थे। जैसे जैसे परीक्षक केंद्र पर पहुंचेंगे तो उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने की गति भी बढ़ जाएगी। मूल्यांकन का कार्य सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर शाम चार बजे तक किया गया। हाईस्कूल के लिए 293 तथा इंटरमीडिएट के लिए 179 परीक्षकों को लगाया गया है। हाईस्कूल की 100304 तथा इंटरमीडिएट की 89328 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिसमें रविवार को परीक्षकों की कमी के चलते 10800 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। जिसमें हाईस्कूल की सभी विषयों की सात हजार और इंटर के कुछ विषय छोड़कर 3800 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। अभी तक इंटर की फिजिक्स व एजूकेशन विषय की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

आज से होगी परीक्षकों पर सख्ती
उप सहनियंत्रक श्रवण कुमार ने बताया कि सोमवार से सभी परीक्षकों का हर दिन की उपस्थिति व उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की संख्या का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। कोई भी परीक्षक निर्धारित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किए बिना बीच में गायब नहीं हो सकेगा। वहीं हर दिन की उपस्थिति व अनुपस्थिति का डाटा भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। सोमवार से यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले परीक्षक पहले दिन उपस्थिति लगाकर बीच-बीच में कई दिन गायब हो जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें