शामली। आर्य समाज मंदिर में महिला पतंजलि योग पीठ की ओर से महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अंजना बंसल ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिला संयोजिका कुमुद शर्मा ने महिलाओं को योग क्रियाएं कराई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन योग करने से हमारा जीवन स्वस्थ रहता है। जीवन में स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना होगा। इस अवसर पर जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। छात्राओं ने बढ़ते आतंकवाद विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रुचिता ढाका, एसडीआरआर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मधु शर्मा, बीना अग्रवाल, लता आदि मौजूद रही।