गन्ने के खेत में आग लगी
कांधला। सल्फा गांव निवासी किसान कुक्कू ने कांधला थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात उसके दो बीघा गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी, जिससे उसकी फसल जलकर राख हो गई है। किसान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
रालोद की बैठक 20 मार्च को
कांधला। कस्बे के मोहल्ला मौलानान निवासी राशिद सिद्दीकी ने बताया कि 20 मार्च को राष्ट्रीय लोकदल की एक जनसभा घसौली रोड पर होगी। सभा में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर मसूद अहमद , पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व विधायक बलबीर सिंह मलिक, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, प्रदेश महासचिव ऋषिपाल राझड़, सत्यवीर पंवार, देशराज भनेडा, डाक्टर विक्रांत जावला, रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चैयरमेन, जावेद अख्तर , रजनीश कोरी आदि जनसभा को संबोधित करेंगे।