रालोद के कार्यक्रम को सफल बनाएं
कांधला।
रालोद कार्यकर्ताओं ने शामली में नौ और 10 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया। गांव दर गांव घूमकर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के विचार सुनने का आह्वान किया गया।
सोमवार को गांव भभीसा में दिनेश जावला के आवास पर रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। युवा रालोद नेता डॉक्टर विक्रांत जावला ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने गरीब, मजदूर और किसान के हित में हमेशा लड़ाई लड़ी है। नौ और 10 मार्च को शामली शहर में कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम होगा, जिसमें रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह सांप्रदायिक भेदभाव दूर करने के लिए वार्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए रालोद कार्यकर्ताओं की टीम ने नगर पंचायत एलम, गांव डांगरोल, गांव भनेडा, मखमूलपुर, भारसी और कस्बा कांधला में जनसंपर्क किया। इस दौरान सोहनवीर सिंह, सोमपाल, वीरेंद्र सिंह, ऋषिपाल, बालेराम, हरपाल, जसबीर, योगेंद्र, राजपाल, योगेश जावला, हरवीर, सुरेश पाल, रणवीर सिंह, धारा सिंह, सत्यवीर, प्रभात पंवार, सुभाष, संस्कार और भंवर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।