हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी के दौरान शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।
मंगलवार को शहर में टंकी रोड पर हिंदू रक्षा सेना के जिला महामंत्री विकास सिंघल के प्रतिष्ठान पर जिला उपाध्यक्ष रविंद्र मुंडेट के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। संगोष्ठी में रविंद्र मुंडेट ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद ने मात्र 14 साल की अल्प आयु में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया था। उसी आंदोलन के तहत चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया गया था। जब मजिस्ट्रेट ने उनका नाम पूछा तो चंद्रशेखर ने बताया कि मेरा नाम आजाद है, पिता का नाम स्वतंत्रता तथा घर जेल बताया। तब से ही चंद्रशेखर को आजाद के नाम से पूरा भारत जानने लगा। उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में चंद्रशेखर आजाद की अहम भूमिका रही, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस दौरान जिला महामंत्री विकास सिंघल, बंटी संगल, नगर संगठन मंत्री दिनेश, टिंकू , प्रदीप स्वामी, दिनेश कुमार, अंकित गर्ग, नितिन, कमलदीप भाटिया, पप्पू, सतीश पांचाल ,गौरव ,आशीष गुर्जर, सचिन तोमर और दीपक भाटिया आदि मौजूद रहे।