फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में भी हुआ दंगा नियंत्रण का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। होली के त्योहार के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और बलवाइयों से निपटने के लिए पुलिस अभ्यास में जुटी हुई है। शुक्रवार को दोपहर बाद पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा की देखरेख में पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया। इस दौरान एसपी की मौजूदगी में थानाध्यक्षों और अन्य पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण के लिए प्रयोग होने वाले असलहों का अभ्यास कराया गया। आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट का प्रयोग करना सिखाया गया। एसपी ने बताया कि दंगा नियंत्रण के दौरान पुलिसकर्मियों को हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन


पीआरडी के निष्कासित जवानों के खिलाफ शिकायत
शामली। पीआरडी के जवान सतपाल, रामपाल सिंह, कांति, करमबीर, राकेश और प्रमोद कुमार आदि ने शामली कोतवाली प्रभारी को शिकायत पत्र देकर बताया कि पीआरडी के जिन जवानों को पूर्व में अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किया गया था, वह अब भी पीआरडी के ब्लाक रोड स्थित कार्यालय पर आते हैं। आरोप है कि वहां पीआरडी के जवानों के साथ अभद्रता की जा रही है, जिससे झगड़ा होने की आशंका है। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें