फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बचाओ यात्रा का किया गर्मजोशी से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर शुरू की गई भारत बचाओ यात्रा का बृहस्पतिवार को शामली पहुंचने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जय श्रीराम और हम दो हमारे दो का नारा गूंजा। सुरेश चव्हाण ने इस यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान हिंदू रक्षा सेना, हिंदू जागरण मंच और व्यापारी सेना के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम, हम दो हमारे दो, भारत बचाओ के नारे लगाए। सुरेश चव्हाण ने कहा कि हम दो हमारे दो का कानून सभी पर प्रभावी रूप से लागू होना चाहिए। स्वागत करने वालों में प्रिंस वालिया, गौरव वालिया, आशीष जैन, भूरा मलिक (युवा व्यापारी सेना) आदि शामल रहे।
विज्ञापन

वहीं, हिंदू रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ यात्रा का स्वागत किया। केंद्र सरकार से मांग की गई कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर गंभीरता से ठोस कदम उठाए जाएं। हिंदू रक्षा सेना के जिला संयोजक सुरेश बजाज, कमल बंसल, रविंद्र मुंडेट, हंसराज, महेंद्र सिंह सैनी, अमित राणा, विकास संगल, दिनेश, सचिन तोमर, सुमित पारचा, अमित राणा, अनुज मेहरा, राजेश धीमान आशु नामदेव, विकास रेलपार, दीपक मुंडेट और अनुज राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें