क्रिकेट में टीम बी तो फुटबाल में टीम ए बनी विजेता
शामली। गोल्डन वार्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को भैंसवाल रोड स्थित गोल्डन वार्ड स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मवीर निर्वाल ने किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ खेलों में मेहनत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में खो-खो, मेढ़क दौड़, क्रिकेट, फुटबाल आदि आयोजित हुई। खो-खो में टीम बी विजेता रही। क्रिकेट में भी टीम बी विजेता बनी। फुटबाल में टीम ए विजेता बनी। स्कूल के प्रधानाचार्य दिव्य प्रभाकर ने सभी विजेता बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक डीके चौधरी ने भी बच्चों को खेलों का महत्व समझाया। इस दौरान ममता बालियान, सचिन, सोनी, साक्षी, साइना, भारती, बबली, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।