शामली। किसान सहकारी संघ सोंटा के चुनाव में सभापति पद पर रामकुुमार और उपसभापति पद पर कंवरपाल सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। किसी अन्य प्रत्याशी ने दोनों के मुकाबले में नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। इस पर चुनाव अधिकारी विजेंद्र सिंह ने सभापति पद पर रामकुुमार सिलावर और उपसभापति पद पर कंवरपाल सिंह बनत को निर्विरोध घोषित किया। इस जीत होने पर भाजपाइयों में खुशी रही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, गन्ना संघ के डायरेक्टर लवली मलिक, सतेंद्र सिंह, सचिन कुमार, अरविंद कुमार, कंवरपाल, विनोद कुमार, अजित सिंह, चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे। उधर, चुनाव प्रक्रिया में सहायक निर्वाचन अधिकारी के नदारद रहने पर सहकारी संघ के डायरेक्टर लवली मलिक ने आपत्ति प्रकट करते हुए कार्रवाई की मांग की है।