शामली कृषि विज्ञान केंद्र को मिलेंगे 16 पद
शामली। जलालपुर में प्रस्तावित कृषि विज्ञान केंद्र में 16 नए पदों की तैनाती की जाएगी। प्रशासनिक भवन, छात्रावास, मिट्टी पानी की जांच के लिए प्रयोगशाला, अधिकारियों और वैज्ञानिकों के आवास का निर्माण होगा।
बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि शामली कृषि विज्ञान केंद्र में 16 नए पदों की तैनाती होगी। 16 नए पदों में छह वैज्ञानिक, एक निदेशक व अध्यक्ष, एक कार्यालय अधीक्षक, एक फार्म मैनेजर, एक कार्यालय अधीक्षक, एक कार्यक्रम सहायक, दो चतुुर्थ श्रेणी कर्मचारी, दो चालक, एक कंप्यूटर प्रोग्रामर, एक कंप्यूटर आपरेटर शामिल है। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशासनिक भवन, छात्रावास, मिट्टी- पानी की जांच के लिए प्रयोग शाला, अधिकारियों व वैज्ञानिकों के लिए आवास बनाए जाएंगे। कृषि विज्ञान केंद्र की भूमि पर कब्जा लेने के लिए बुधवार का दिन तय कर दिया गया है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय की टीम का शामली का कार्यक्रम निर्धारित होगा।