फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पाठशाला में किसानों को कृषि यंत्रो, बीज,खाद की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना ब्लाक के बधुपुरा और ऊन ब्लाक के सांपला गांव में आयोजित किसान पाठशाला में किसानों को कृषि यंत्रों, ड्रिप सिंचाई, फल फूलो और सब्जियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कैराना ब्लाक के बधुपुुुरा में आयोजित किसान पाठशाला में कृषि विशेषज्ञ विरेंद्र सिंह ने बीजों के बारे में किसानों को प्रमाणित एवं आधारीय बीज की बुआई के बारे में अवगत कराया है। आत्मा के उप परियोजना निदेशक डॉ. सुबोध कुमार ने पौधो के लिए पोषक तत्वों कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन, नाइट्रोजन, उर्वरकों, जैविक खाद के बारे अवगत कराया। उप कृषि निदेशक डॉ. रामवीर कटरा ने बताया कि कृषि यंत्रों जैैसे रोटावेटर स्प्रेयर, सोलर पंप आदि पर अनुदान के बारे में बताया। उन्होंने खेत को समतल करके पानी की बचत करने व ड्रिप सिंचाई का प्रयोग करने पर जोर दिया। जिससे किसान बगीचों, फूलों, फलों व सब्जियों व गन्ने की फसल की जानकारी दी। आय बढाने के लिए पशुपालन, मधु मक्खी पालन, बकरी, मत्सय पालन करने पुरजोर दिया। उधर ऊन ब्लाक के सांपला गांव में जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरी शंकर सिंह ने किसानों को अधिक आय प्राप्त करने के लिए सुझाव दिए। मौके पर विक्रम सिंह, बिजेंद्र, किसान आसिफ, मकसूद, वसीम, इल्यास, हारुन आदि मौजूद रहे।

लोक अदालत नौ दिसंबर को
शामली। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 दिसंबर दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी। उन्होने जिले के सभी अधिकारयिों से अपने विभाग से संबंधित अधिक से अधिक वादों का चिन्हांकन कर वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने का अनुरोध किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें