शामली । राष्ट्रीय गरीब दल ने डाक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद झंझोट ने डाक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंबेडकर ने हमेशा पिछड़ों, गरीब और कमजोर वर्गों के हितों के लिए कार्य किया है। इस दौरान वर्गीश झंझोट, अरुण झंझोट, नंदू प्रसाद, मुकेश, सलेक, अरुण, राजेश और गोविंद आदि मौजूद रहे।