फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के प्रति लोगों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान की ओर से कस्बा थानाभवन स्थित दयाल आश्रम में सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिन योगाचार्य प्रवीण चावला, गणेश मित्तल ने साधकों को करोगे योग तो रहोगे निरोग का मंत्र देते हुए योग से होने वाले लाभों के विषय में जानकारी दी। शिविर में प्राणायाम, अनुलोम विलोम, सूर्यनमस्कार, कपालभाति आदि योगाभ्यास कराया गया। शिविर के आयोजक बालकिशन नारंग ने बताया कि सात दिवसीय योग शिविर के समाप्ति के पश्चात नगर में प्रतिदिन योग प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर भूमेश नारंग, मेघराज सिंह, सतीश कुमार, दिनेश, हंसराज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें