कस्बा क्षेत्र के सभी स्कूल, कॉलेजों में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। शिक्षकों का सम्मान करते हुए बधाई दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मंगलवार को कस्बे के ग्रीन वेली जूनियर स्कूल, प्राइमरी पाठशाला एक व दो, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सेंट स्टीफन इंटर नेशनल स्कूल, वशिष्ट विद्या मंदिर, गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, डीएवी जूनियर स्कूल आदि शिक्षण संस्थाओं में बच्चों ने गुरुजनों के चरण छूकर शिक्षक दिवस की शुरूआत की। ग्रीन वेली -सेंट स्टीफन आदि स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु महिमा का बखान किया। खुशी, विशाखा, रिया चौधरी, मुस्कान ने कहा कि गुरू जी तुम पाठ पढ़ाते हो, हमें इंसान बनाते हो, तेरी हम महिमा गाते है, चरणों में शीश झुकाते हैं, जीवन की राह दिखाते हो, हमें चलना सिखलाते हो। स्कूलों में गुरु-शिष्य के कर्त्तव्यों पर प्रधानाचार्य चंद्र सैन चौधरी, चंदकी राम आर्य, देवेंद्र शर्मा, अदीब अहमद आदि ने बच्चों को बताया कि अपने गुरुजनों और बड़ो के दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। जिससे ही जीवन में सफलता मिलेगी।