फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली रेलपार बाईपास निर्माण की आधार शिला रखेंगे सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

आखिर शामली रेलपार बाईपास निर्माण का शुभ मुहूर्त निकल गया। शनिवार की सुबह 11 बजे गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा गुरुद्वारा तिराहे पर रेलपार बाईपास निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

शामली रेलपार बाईपास का निर्माण नगरपालिका परिषद एवं लोकनिर्माण विभाग के सीमा विवाद होने के कारण अटका हुआ था। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने इस मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को सौंपी थी। 1400 मीटर लंबाई वाले रेलपार बाईपास का दो करोड़ 80 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार किया था। प्राधिकरण ने औपचारिकता पूूरी करके 26 जुलाई को पहला ई- टेंडर खोला था, जिसमें निर्माण एजेंसी का चयन हो गया। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण शामली कार्यालय प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि शामली रेलपार बाईपास का निर्माण कार्य शनिवार से शुरू हो जाएगा। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा शनिवार को सुबह 11 बजे आधारशिला रखेंगे। उन्होंने बताया कि दो दिनों में निर्माण एजेंसी को वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। निर्माण एजेंसी के मालिक रजत चौधरी ने बताया कि यदि प्रशासन रेलपार बाईपास का ट्रैफिक रोककर रूट डायवर्जन कर देगा, तो एक माह में निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। जिला प्रशासन रात में निर्माण की अनुमति देता, तो निर्माण में दो महीने भी लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें