लांक गांव में आर्य समाज की ओर से वैदिक प्रचार सभा की बैठक में मृत्यु भोज बंद करने और गोारक्षा का संकल्प लिया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि वैदिक मार्ग से समाज में सत्य, नैतिकता और न्याय की स्थापना होगी। समाज में व्याप्त बुराइयों के उन्मूलन के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती के कार्यों को आगे बढ़ाएं।
गांव लांक में आर्य समाज के वैदिक धर्म प्रचार अभियान में रविवार को आयोजित सभा में वैदिक मर्मज्ञ आर्य मुनि का अभिनंदन किया गया। इस दौरान आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि वेदों के अनुसार आचरण से समाज और राष्ट्र में सत्य, ईमानदारी, अनुशासन, न्याय और समानता आएगी। युवा अंधविश्वास, नशे और अन्य बुराइयों से सचेत रहें। वानप्रस्थी आर्य मुनि ने कहा कि माता-पिता अपने पवित्र आचरण से बेटे-बेटियों के जीवन का निर्माण करें। ज्ञानेश्वर मुनि ने कहा कि समाज से मांसाहार, शराब और गुटखा तंबाकू खत्म करना होगा। राजेंद्र सिंह ने कहा कि यज्ञ और योग से परिवार और देश में खुशहाली आएगी। राजबीर सिंह आर्य, संसार सिंह आर्य, रामपाल सिंह आर्य, मांगेराम आर्य, वीरपाल आर्य आदि ने विचार रखे। संचालन सत्य मुनि ने किया।