फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र की संपति पर प्रशासन ने ले लिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकरमू निवासी जितेंद्र की संपत्ति पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को शामली, खेड़ीकरमू और मुंडेट गांव में स्थित भूसंपत्ति पर जिला प्रशासन द्वारा अपने बोर्ड लगवा दिए गए।
गांव खेड़ीकरमू निवासी जितेंद्र सिंह की डेढ़ साल पूर्व हत्या कर दी गई थी। हत्या में उसकी पत्नी मालती और बेटे अमित तोमर को आरोपी बनाया गया था। उसकी मृत्यु के बाद ही वसीयत सामने आई थी, जिसमें जितेंद्र ने बैंक अकाउंट को छोड़कर समस्त चल अचल संपत्ति प्रदेश सरकार के नाम करते हुए मेरठ के उपनिबंधक कार्यालय से वसीयत कराई थी। यह मामला तहसीलदार शामली की न्यायालय में भी चला, जिस पर चार दिन पूर्व ही तहसीलदार ने आदेश सुनाया और वसीयत को सही मानते हुए जितेंद्र सिंह की संपत्ति प्रदेश सरकार द्वारा शामली डीएम के नाम हस्तांतरित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, राजस्व निरीक्षक नरेश मलिक, लेखपाल रामफल सिंह, आदित्य एवं लवकेश ने शामली, मुंडेट और खेड़ीकरमू में पहुंचकर जितेंद्र की संपत्ति पर जिलाधिकारी शामली के बोर्ड लगवा दिए। इनमें से दो स्थान पर भूमि में खेती हो रही है, तो एक स्थान पर बाग है। प्रशासन द्वारा लगवाए गए बोर्ड पर लिखा गया कि उक्त भू संपत्ति के स्वामी वसीयत के आधार पर प्रदेश सरकार द्वारा जिलाधिकारी हैं। तहसीलदार राकेश त्यागी ने बताया कि जितेंद्र की संपत्ति पर कब्जा ले लिया गया है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें