जनपद के सभी सरकारी और निजी स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज (शनिवार) से खुलने जा रहे हैं। स्कूलों में और बच्चों ने पूरी तैयारियां कर ली है। स्कूलों में नए सत्र का शुभारंभ हवन पूजन के साथ किया जाएगा। शुक्रवार को पूरे दिन स्कूलों में साफ-सफाई चलती रही।
शनिवार एक जुलाई से सभी स्कूल खुलने जा रहे हैं। जिसको लेकर जनपद के स्कूलों में शुक्रवार को ही सफाई अभियान चलाया गया। क्लास रूम व्यवस्थित किए गए। स्कूलों में हवन पूजन के साथ नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं अवकाश के दिनों में रिश्तेदारियों में घूमने जा रहे बच्चे भी शुक्रवार को अपने घर लौट आए।
उधर, स्कूल खुलने को लेकर बच्चे पूरा दिन होमवर्क पूरा करने में लगे रहे। माताएं बच्चों की यूनिफार्म और बैग तैयार करने में लगी रहीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि सरकारी स्कूलों में सफाई करा दी गई है। नए सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली जाएगी। फिलहाल बच्चों को पुरानी किताबें वितरित की जाएंगी। नई किताबें आने पर उनका वितरण कर दिया जाएगा।