फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों को नक्शे के माध्यम से कराया दिशा का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण शिविर जारी रहा। जिसमें सभी कैडेट्स को सुबह के समय योग का अभ्यास कराते हुए बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। इसके अलावा द्वितीय सत्र में नक्शे के माध्यम से दिशा का ज्ञान कराते हुए विभिन्न जानकारी दी।
आरके पीजी कॉलेज में एनसीसी बटालियन 85 शामली और बड़ौत की बटालियन नंबर 74 के कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण तीसरेे दिन जारी रहा। जिसमें सभी कैडेट्स को प्रथम सत्र के दौरान सुबह पांच बजे योग प्रशिक्षक कर्ण सिंह ने योग का प्रशिक्षण देते हुुए विभिन्न बीमारियों से बचने के बारे में जानकारी दी। सत्र के द्वितीय सत्र में लेफ्टिनेंट एसपीएस मलिक व प्राचार्य केपी सिंह ने सभी कैडेट्स को मैप रीडिंग एवं कंपास के प्रकार, नक्शे का प्रयोग व दिशा ज्ञान, अपनी स्थिति ज्ञात करना, मैप से ग्राउंड तथा ग्राउंड से मैप पर स्थिति ज्ञात करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने सभी कैडेट्स को संक्रामक रोगों से बचने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी कैडेट्स को हमेशा सजग रहते हुए समाज सेवा व देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, सूबेदार दयाकिशन, गजेंद्र सिंह, अमर सिंह, संदीप राणा, सुभाष, सुशील, देशराज, रणबीर, संजीव कुमार, मदन कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें