गेहूं खरीद का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है, लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। खरीद के 74 वें दिन जिले के 21 खरीद केंद्रों पर एक लाख 82 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 86 हजार 548 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है।
जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद कराने के लिए 21 क्रय केंद्र खोले गए थे। बुधवार तक सभी केंद्रों पर 86 हजार 548 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी। जिसमें खाद विभाग द्वारा 23 हजार 364 क्विंटल, पीसीएफ ने 57 हजार 97 क्विंटल, भारतीय खाद्य निगम 6 हजार 548 क्विंटल गेहूं की खरीद शामिल है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निहारिका ने बताया कि जिले में 74 दिन में 3905 किसानों से 14 करोड़ 15 लाख रुपये का का गेहूं खरीदा गया। भुगतान किसानों को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 41 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई थी, इस साल दोगुनी खरीद हुई है।
गेहूं खरीद में मंडल में आगे रहा शामली
सहारनपुर मंडल के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (आरएफसी) अरुण कुमार ने बताया कि सहारनपुर जिले में 32 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर जिले में 38 प्रतिशत, शामली 46 प्रतिशत गेहूं खरीद कर पाए हैं। मंडल में सात लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
खाद्य विभाग के केंद्रो पर गेहूं की खरीद
1- कैराना केंद्र - शून्य,
2- झिंझाना केंद्र - 42 क्विंटल,
3- शामली मंडी केंद्र - 26 क्विंटल
4- थानाभवन मंडी- 20 क्विंटल
5- पीसीएफ के 16 खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद- 105 क्विंटल।
6- भारतीय खाद्य निगम - 11 क्विंटल