थानाभवन(ब्यूरो)। शुगर मिल थानाभवन में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मिल कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ डाक्टर राहुल कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर प्रदीप कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट कपिल कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डाक्टर ज्योति, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर निर्मल ने लोगों की जांच की। इस अवसर पर शुगर मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जोनल हेड वीरपाल सिंह, उपमहाप्रबंधक कुंवर हितेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (लैब) विजय वीर सिंह, प्रबंधक हेमंत कुमार आदि उपस्थित रहे।