फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो सवार दो लोगों से बरामद हुए 40 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कार्पियो सवार दो लोगों से बरामद हुए 40 लाख रुपये
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान स्कार्पियो कार में रखे बैग से 40 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को पकड़ लिया। आयकर की टीम ने दोनों लोगों से पूछताछ की। इसके बाद बरामद रकम पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी और दोनों लोगों को गाड़ी सहित छोड़ दिया।
मंगलवार रात सीओ सिटी प्रदीप सिंह और कोतवाली प्रभारी एसपी सिंह शिव चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय धीमानपुरा फाटक की तरफ से आई स्कार्पियो को रोककर जांच की तो उसमें रखे बैग से 40 लाख रुपये मिले। पुलिस ने मामला संदिग्ध देख गाड़ी सवार दोनों लोगों को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने अपने नाम जिला मुजफ्फरगनर के चरथावल निवासी मुजम्मिल और कुल्हेड़ी निवासी रिहान बताया।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर आयकर की टीम कोतवाली पहुंची और दोनों लोगों से रकम के बारे में पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक पूछताछ में दोनों लोगों ने बताया कि उन्हें यह रकम एक जिला पंचायत सदस्य ने हरियाणा के करनाल में इमरान नाम के व्यक्ति को पहुंचाने के लिए दी थी। आयकर विभाग की टीम ने पूछताछ के बाद दोनों लोगों को फिलहाल गाड़ी समेत छोड़ दिया है। बरामद रकम पुलिस की सुपुर्दगी में दी गई है।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि कार सवार दो लोगों से बरामद हुए 40 लाख रुपेय आयकर की टीम ने सुरक्षित रखने के लिए थाना कोतवाली पुलिस को ट्रेजरी में जमा करने के लिए सुपुर्द किए हैं। जांच के बाद दोनों व्यक्तियों को गाड़ी के साथ छोड़ दिया गया है। बरामद रकम के बारे में आयकर विभाग की टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें