शामली। करमूखेड़ी बिजलीघर पर ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 40 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
उपभोक्ता बिजली बिलों में गड़बड़ी, बिल भुगतान और अन्य विद्युत संबंधी शिकायतें लेकर शिविर में पहुंचे। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वीरेंद्र सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं। उन्होंने विभाग की इस सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह भी किया।