फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले मे कोरोना से 37 रोगियो की मौत- - प्रभारी मंत्री ने 25 आक्सीजन कसंलटेटर सीएमओ को उपलब्ध कराए-

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब तक कोरोना से 37 रोगियों की मौत
विज्ञापन

शामली। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने सीएमओ को 25 कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि कोरोना से अब तक जिले में 37 रोगियों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कोविड-19 की कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अब तक 428514 सेंपलिंग की गई है, जिसमें 11988 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें से 414881 केस निगेटिव हो चुके हैं। जनपद में ठीक होने की रिकवरी रेट 88.88 प्रतिशत है। जिले में 1294 एक्टिव पॉजिटिव केस है, जिसमें से 1220 होम आइसोलेशन है। अस्पताल में 74 भर्ती है। कोविड-19 से मृत्यु दर के संबंध में अब तक कोरोना से 37 रोगियों की मृत्यु हुई है। मृत्यु दर 0.31 प्रतिशत, रिकवरी रेट 88.80 प्रतिशत, एवं पॉजिटिव रेट 2.77 प्रतिशत है। पांच मई से 11 मई 2021 तक विशेष अभियान के माध्यम से कुल 904 टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 169059 घरों का दौरा किया गया है। जिसमें कुल 2145 लक्षण युक्त व्यक्ति मिले सभी को टीमों द्वारा मेडिसन किट उपलब्ध कराई गई। प्रभारी मंत्री ने सीएमओ को 25 कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें