फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 332 जोड़े

विज्ञापन
कांधला ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह आयोजन में वर वधू को प्रमाण पत्र देते एमएलसी विरेंद्र सिंह व - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 332 जोड़े
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के पांच ब्लॉकों में 332 जोड़ों का विवाह और निकाह कराया गया। थानाभवन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने विवाह बंधन में बंधे सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 332 जोड़ों के विवाह और निकाह हुए। जिसमें 213 हिंदू और 119 मुस्लिम जोड़े शामिल हैं। ऊन ब्लॉक में 95 जोड़ों का विवाह हुआ। जिसमें ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह एवं भाजपा नेता रवि गोयल उपस्थित रहे। थानाभवन में 77 और शामली में 29 जोड़ों का विवाह हुआ। जिसमें ब्लॉक प्रमुख पति जयदेव मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना और कांधला में 136 जोड़ों की कराई शादी
कैराना/कांधला। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पालिका व खंड विकास कार्यालय पर शनिवार को 87 हिंदू मुस्लिम जोड़ों की शादियां कराई र्गइं। दोनों स्थानों पर भाजपा एमएलसी विरेंद्र सिंह ने पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैराना नगर पालिका में 29 मुस्लिम व एक हिंदू जोड़ा शादी के बंधन में बंधा। वहीं, खंड विकास कार्यालय पर 21 मुस्लिम व 36 हिंदू जोड़ों की शादियां कराई गईं। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत उनकी ओर से अधिक से अधिक गरीब लोगों को लाभ दिलाया जा रहा है। सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने बताया कि प्रत्येक जोड़े पर 51000 रुपये की धनराशि खर्च की गई। जिनमें से 35000 रुपये कन्या के खाते में, 10,000 रुपये का घरेलू जरूरत का सामान दिया गया। 6000 रुपये शादी पर खर्च किए गए। कांधला खंड विकास कार्यालय प्रांगण में 51 जोड़ों की शादी कराई गई। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान प्रमुख डॉ. विनोद मलिक, उपायुक्त स्वरोजगार शैलेंद्र व्यास, बीडीओ सुनील कुमार, सहायक विकास अधिकारी संदीप कुमार, भारसी ग्राम प्रधान संदीप पंवार, उमर नवाज प्रधान इस्लामपुर घसौली, रणवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।

शामली ब्लॉक कार्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक-दूसरे को जयमाला पहनाते वर-व- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें