शामली। लायंस क्लब की ओर से 13वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 330 मरीजों की जांच की गई। मोतियाबिंद की कमी पाए जाने पर 59 मरीजों का चयन किया गया, जिन्हें ऑपरेशन के लिए लॉयन्स आई हॉस्पिटल गाजियाबाद भेजा गया।
रविवार को लॉयंस भवन कमला कॉलोनी में लगे शिविर में डॉ. अशोक सिंघल, डॉ. अंशुल भारद्वाज ने मरीजों की जांच की। 90 मरीजों की शुगर, 115 ब्लड प्रेशर की जांच डॉ. जगमोहन सिंघल द्वारा की गई। शुगर किट डॉ. खुर्शीद अनवर द्वारा की गई थी। इसके अलावा 125 मरीजों की आंखों की जांच की गई। भोजन वितरण के पैकेट डॉ. रविंद्र तोमर, डॉ. प्रियंवदा तोमर द्वारा संचालित पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। मौके पर नवीन कुमार, लायन मनोज शर्मा, मुकेश गर्ग, डॉ. मोहन लाल गुप्ता, रामफल गर्ग, खुशीराम अरोरा, मोहित, कमल जैन आदि मौजूद रहे। कैंप चेयरमैन नवीन जैन ने बताया कि अगला शिविर 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।