वकीलों ने भाजपा विधायक को ज्ञापन सौंपा
शामली। जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के अधिवक्ताओं ने भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल को उत्तर प्रदेश के न्याय मंत्री ब्रिजेश पाठक के नाम ज्ञापन सौंपकर जिला जज व सत्र न्यायाधीश न्यायालय- कार्यालय व आवास भवनों के लिए बजट मुक्त कराने की मांग की है, जिससे जिला मुुख्यालय के अधिवक्ताओं को सस्ता सुलभ न्याय मिल सके।
बृहस्पतिवार को जिला बार भवन में जिला बार एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल का अधिवक्ताओं ने फूलमाला स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार एडवोकेट की ओर से प्रदेश के न्याय मंत्री ब्रिजेश पाठक के नाम ज्ञापन भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल को सौंपकर जिला जज व सत्र न्यायाधीश न्यायालय- कार्यालय व आवास भवनों के लिए बजट मुक्त कराने की मांग की है। विधायक ने अधिवक्ताओं की मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया।