थानाभवन। हिंदू संगठनों के साथ विभिन्न संस्थाओं ने घटना के विरोध में कैंडल मार्च देकर जहां शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं, पाकिस्तान के पुतले फूंक सरकार से आतंकवादियों को करारा जवाब देने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ता विहिप के जिला सेवा प्रमुख भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व में चौक बाजार पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और इसके बाद पाक का पुतला फूंका। इस दौरान भारत भूषण शर्मा, बजरंग दल के जिला सह संयोजक शालू राणा विनोद रोहिला, बॉबी अरोड़ा, रविंद्र गोयल, पंकज चावला, अजय गुप्ता, अभय तिवारी, मोहित तायल, रमेश मित्तल, देवेंद्र पाल, सतीश तायल, प्रेमचंद, संदीप मोघा, पवन गौतम, ब्रजेश वाल्मीकि, राकेश काम्बोज, कुशल सिंघल, ठाकुर मनवीर आदि मौजूद रहे।
मंत्री के आवास पर दी श्रद्धांजलि
गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार शाम को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों के साथ कस्बेवासियों ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। सभा में मंत्री के पीआरओ नरेंद्र त्यागी, अर्जुन राणा, अनुज संगल सहित काफी लोग मौजूद रहे। सरस्वती पब्लिक हाई स्कूल एवं आर्य कन्या पाठशाला के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान आनंद प्रकाश, संदीप जिंदल, रोहित शर्मा, कृष्ण कुमार उपस्थित रहे। उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उदयोग व्यापार मंडल की ओर से चौक बाजार में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी व्यापारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सुधीर गर्ग, मनोज कुच्छल आदि मौजूद रहे।