फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आकाश में बादल, दोपहर में धूप बर्फीली हवाएं से लोग ठिठुरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरे
विज्ञापन

शामली। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनो से मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार सुबह आकाश में बादल और बर्फीली हवाएं चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर बाद धूप निकलने के बावजूद आठ किमी प्रतिघंटे बर्फीली हवाएं चलने से दिन का तापमान 19 व रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अफसरों ने रविवार को मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। शनिवार को सुबह आकाश में बादल छाए रहने से हलकी धूप निकलने के बाद घरों से बच्चे ठिठुरते हुए स्कूलों में पहुंचे। सुबह से आठ किमी बर्फीली हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। दोपहर के बाद धूप निकलने के बाद लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने से रविवार को एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। आकाश में बादल छाए रहेंगे। धूप न निकलने से मौसम में ठिठुरन बरकार रहेगी। गरज के साथ छींटे पड़ सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें