फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ,गलत दिशा में चल रहे 12 ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड में 12 ट्रक सीज
विज्ञापन

झिंझाना। पुलिस ने रविवार की रात और सोमवार सुबह करनाल हाईवे पर अवरलोड और गलत दिशा में आते रेत और डस्ट से भरे 12 ट्रकों को सीज किया। एआरटीओ ने करनाल हाईवे पर गाड़ीवाला चौराहे पर ट्रकों को सीज कर शुल्क वसूला। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की रविवार रात और सोमवार सुबह तक करनाल हाईवे पर गांव अहमदगढ़, बिडौली चैक पोस्ट पर करनाल की ओर से आ रहे रेत और डस्ट से भरे अवरलोड ट्रकों को सीज कर रिपोर्ट एआरटीओ शामली को भेजी जा चुकी है। ट्रक सीज होने पर ट्रक मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा सोमवार को देर शाम एआरटीओ मुंशीलाल ने करनाल हाईवे पर गाड़ीवाला चौराहे के निकट एक दर्जन से अधिक अवरलोड ट्रकों को सीजकर उनसे समन शुल्क वसूल किया। मुंशीलाल ने बताया की कुल 16 ट्रकों का चालान किया। जिनपर लगभग सात लाख का जुर्माना किया। छह ट्रक गाड़ीवाला चौराहा, पांच बिडौली, दो अहमदगढ़ के अलावा अन्य को हाईवे पर ढाबों पर पुलिस कस्टडी में खड़ा किया गया।
विज्ञापन

तीन बाइक सीज की
झिंझाना। पुलिस ने कस्बे में पटाखे वाली बुलेट बाइक के आतंक से लोगों को निजात दिलाते हुए रविवार की रात्र में तीन बुलेट बाइक सीज कर दिया। जिसके चलते बाइक सवारों में हड़कंप मचा गया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की बुलेट बाईक पर सवार युवक कसबे के मोहल्लों में तेज गति से बाईकों को चलाकर पटाखे छोड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें