फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वत: रोजगार योजना के अभ्यार्थियों का डीएम ने लिया साक्षात्कार, पूछे सवाल जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने 30 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए
विज्ञापन

शामली 2 जनवरी। मुख्यमंत्री युवा स्वत: रोजगार योजना के तहत 30 बेरोजगार युवक-युवतियां साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे। योजना में सात युवक युवतियां साक्षात्कार देने नहीं आए। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने युवक-युवतियों के साक्षात्कार लेकर सवाल जवाब किए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा स्वत: रोजगार योजना के तहत बेरोजगारों के साक्षात्कार के लिए समिति की बैठक आयोजित की गई। योजना में 37 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, मगर सात अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस मौके पर डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री - मुख्यमंत्री द्वारा संचालित बेरोजगारों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को दिया जाए। आवेदन आने के बाद उनकी भलीभांति से जांच कर लें, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वत:रोजगार योजना चालू की गई हैं, जिसमें युवाओं को अपने रोजगार स्थापित किए जाने के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी की छूट पर ऋण वितरित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी बैंक कमेटी द्वारा स्वीकृत किए गए लाभार्थियों को परेशान न करें। पात्र बेरोजगारों को समय से ऋण वितरित करें। इस अवसर पर एलडीएम शैलेश कुमार, जिला उद्योग उपायुक्त परमहंस मौर्य, आईटीआई कैराना से संदीप कुमार ,केनरा बैंक से विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें