फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीट मीट में शिवालिक हाउस बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
एथलीट मीट में शिवालिक हाउस बना विजेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बीएसएम स्कूल में तीन दिवसीय एथलीट मीट का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। एथलीट मीट में शिवालिक हाउस को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

तीसरे व अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबले में कैटेगिरी बी में बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रयास प्रथम, वंश द्वितीय, अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में विशु प्रथम, दृष्टि द्वितीय, लवी तृतीय रही। कैटेगिरी सी में बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, अनमोल द्वितीय, दीपांशु तृतीय, बालिका वर्ग में आस्था प्रथम, अवनि द्वितीय व तनीशा तृतीय, कैटेगिरी डी में बालक वर्ग में तुषार प्रथम, शुभम द्वितीय, आर्यन तृतीय, बालिका वर्ग में अदिति प्रथम, तनस्वी द्वितीय व अदिति तृतीय स्थान पर रहे। रिले दौड़ प्रतियोगिता में कैटेगिरी बी में बालक और बालिका वर्ग में नीलगिरि हाउस प्रथम स्थान पर रहा। कैटेगिरी सी बालक वर्ग में नीलगिरि व बालिका में शिवालिक हाउस प्रथम रहा। डी कैटेगिरी बालक वर्ग में नीलगिरि हाउस प्रथम रहा। 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग सी कैटेगिरी में अभिषेक प्रथम रहे। डी कैटेगिरी में बालक वर्ग में सागर प्रथम, बालिका वर्ग में तनस्वी प्रथम स्थान पर रही। पूरी एथलीट मीट के आधार पर घोषित परिणाम में शिवालिक हाउस प्रथम, नीलगिरि द्वितीय और अरावली हाउस तृतीय स्थान पर रहे। कॉक हाउस नीलगिरि को घोषित किया गया। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह व प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें