शामली। दो दिवसीय दिव्यांग जन सहायता शिविर शामली ब्लाक कार्यालय में सात और आठ दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें समस्त दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
डीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि शिविर में सीएमओ चिकित्सकों की एक टीम उपलब्ध कराएंगे। जिनका दिव्यांगता प्रमाणपत्र नहीं बना है, उनको प्रमाणपत्र शिविर में ही उपलब्ध कराया जाएगा। शहरी क्षेत्र में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार लेखपालों के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी पंचायत कर्मियों एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से शिविर प्रचार प्रसार कराएंगे। दिव्यांग अपने साथ पासपोर्ट साइज के दो फोटो, आधार कार्ड एवं आय प्रमाणपत्र के साथ शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं। बीएसए विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों को भिजवाने की व्यवस्था कराएंगे।