फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाभवन वासियों को मिला 30 करोड की सड़कों का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने शनिवार को जिले में पदयात्रा शुरू की। गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन में अभियान की शुरुआत करते हुए वहां के लोगों को 30 करोड़ की दो सड़कों का तोहफा दिया।
अभियान की शुरूआत करते हुए गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग केे लिए काम कर रही है। बड़े पैमाने पर जरूरतमंद लोग इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। अब सरकार ने इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा अभियान शुरू किया है। नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि सरकार क्षेत्र की सभी टूटी सड़कों का दोबारा निर्माण कर रही है। मुख्यमंत्री से थानाभवन के लिए दो सड़कों की मंजूरी करा दी है। करीब 18 करोड़ की लागत से गंदेवड़ा नहर पटरी से भैंसवाल तक पांच मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। इसके अलावा थानाभवन से गढ़ीपुख्ता तक 11 करोड़ की लागत से रोड बनाई जाएगी। शासन ने बजट मंजूर कर लिया है और लोनिवि इसे बनवाएगा। जल्द ही इसके टेंडर हो जाएंगे।
विज्ञापन


थानाभवन के लिए छह टीमों का गठन किया
गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पदयात्रा के लिए थानाभवन विस में भी छह टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में 25 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। यह टीम गांव-गांव पहुंचकर सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना आदि योजनाओं के बारे में जानकारी देगी और लोगों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करेगी। 15 दिन तक यह टीमें गांव गांव पहुंचकर सरकार के इस अभियान को पूरा करेगी। इस दौरान यशपाल पंवार, बिजेंद्र पंवार, राजेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, आनंद पुंडीर, भूपेंद्र चौधरी, सतेंद्र तोमर, चक्रेश राणा, राजेंद्र सिंह, सोमवीर सिंह, जनेश्वर सैनी, जयपाल सिंह, विशेष सरोहा, अभय, राकेश राणा, रामभूल सिंह, अनिल प्रधान, योगेश शर्मा, अरविंद, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये बनेंगी सड़कें
सड़क का नाम लंबाई लागत
थानाभवन से भैंसवाल 12.45 किमी 10.83 करोड़
गंदेवड़ा नहर पटरी से भैंसवाल तक 15.85 किमी 18.35 करोड़

जनता दर्शन में सुनी समस्याएं
कार्यक्रम के बाद गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया, जबकि कई लोगों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें