फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन- हंगामा, अधिकारियों का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने किया गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। पर्चियों में गड़बड़ी, कलेंडर ऑनलाइन अपडेट न होना आदि समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने थानाभवन सहकारी गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समिति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने गन्ना सचिव धनंजय सिंह और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक सतीश सिंह का घेराव करते हुए कहा कि चीनी मिल की ओर से किसानों को पर्ची आवंटन में गड़बड़ी की जा रही है। मृतक आश्रितों के नाम के बांड अब तक चालू नहीं किए गए हैं। पहले सप्ताह का 11वां, 12वां और 14वां कॉलम को बंद करते हुए दूसरे सप्ताह के पहले कॉलम की पर्चियां भेज दी हैं। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश किसानों को कलेंडर नहीं मिले हैं। न ही अब तक कलेंडर ऑनलाइन किए गए हैं। कई पर्चियों में नाम भी गड़बड़ हैं। ऐसे में कई किसानों के सामने परेशानियां खड़ी हो गई है। किसान गन्ना समिति कार्यालय पर आए दिन शिकायतें कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को नियमित रूप से समिति कार्यालय पर बैठकर किसानों की समस्याएं सुनने की मांग की। भाकियू नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पडे़ंगे। किसान समिति कार्यालय में अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर राशिद, खालिद, रजनीश सैनी, प्रेमचंद, प्रदीप त्यागी, सुरेश सैनी, अनीस मंसूरी आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें