बीकानेर -हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बंद
शामली। बीकानेर से हरिद्वार को अस्थाई रूप से प्रत्येक शनिवार को चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बंद हो गई है। बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को ढाई माह पूर्व रेलवे बोर्ड से अनुमति मिली थी। पिछले सप्ताह शनिवार को यह ट्रेन शामली नहीं आई। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि बीकानेर- हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को अस्थाई रूप से संचालन बंद कर दिया है। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को सुबह 6.20 बजे शामली होकर हरिद्वार के लिए प्रस्थान करती है। वापसी हरिद्वार से शामली रात्रि 11 बजे दिल्ली होकर बीकानेर के लिए रवाना होती है।
नामित सदस्य को सदस्यता दिलाई
शामली। सहकारी गन्ना विकास समिति में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रबंध कमेटी के नामित सदस्य संजीव कुमार निवासी कसेरवा को समिति के सचिव मुकेश कुमार राठी ने सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर चंदूलाल, किरणपाल, अशोक कुमार चौधरी मिंटू, रोहित, राजेंद्र, सुरेंद्र व अनिल कुमार मौजूद रहे।
मां शाकंभरी का भंडारा आज
शामली। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से मासिक भंडारा रविवार को सुबह 11 बजे शहर के कांबोज गली भूमिया खेड़ा दयाल मंदिर में होगा। 22नवंबर को श्रद्धालुओं की एक बस मां शाकभरी देवी के दर्शन के लिए जाएंगे।