फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाईलेरिया रोग के भाजू गांव में एक ओर स्कूली बच्चे में मिले लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और छात्र में मिले फाइलेरिया के लक्षण
विज्ञापन

शामली। तीसरे दिन लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डाक्टर विकास सिंघल (मलेरिया) व प्रशिक्षक अमित कुमार शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू मच्छर के काटने से फैलने वाली फाइलेरिया रोग के सर्वेक्षण अभियान के तहत ऊन ब्लाक के राझड़, भाजू और कांधला ब्लाक के खेड़ाकुर्तान गांव में बच्चों की खून की जांच कराकर फाइलेरिया रोग से बचाव के निर्देश दिए। भाजू गांव में एक और स्कूली बच्चे में फाइलेरिया रोग के लक्षण पाए गए। पूरे दिन में 96 स्कूली बच्चों की खून की जांच गई। लखनऊ की टीम में शामिल संयुक्त निदेशक मलेरिया विकास सिंघल ने बताया कि अभी तक मुजफ्फरनगर और शामली में मिलाकर नौ स्कूली बच्चों में फाइलेरिया रोग के लक्षण पाए गए। शामली में छह और मुजफ्फरनगर जिले में तीन बच्चे शामिल हैं। सर्वेक्षण टीम में जिला मलेरिया अधिकारी डाक्टर विनय कुमार, मलेरिया निरीक्षक सफी उल्लाखां, हेल्थ सुपरवाइजर कृष्ण कुमार मौजूूूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें