फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मे खूब बरसे बदरा, रविवार को बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा तो शाम को बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। रविवार दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सावन के महीने में बदरा जमकर बरसे। वहीं, मौसम भी अपना मिजाज पल पल बदलता रहा। सावन के अंतिम दिन रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, कैराना रोड, बाईपास, झिंझाना रोड, दिल्ली रोड, धीमानपुरा, शिव चौक, आदि स्थानों पर कोहरा छाया हुआ था। सवेरे टहलने के लिए आने वाले यात्रियों ने बताय कि कोहरा होने से वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर होते होते हल्की धूप शाम के समय बूंदों की बौछारें पड़ी। बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। शाम के समय रविवार को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सवेरे जब नागरिक अपने घरों से बाहर निकले तो आसमान में कोहरा छाया हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बूंदाबांदी होगी। बृहस्पतिवार तक आकाश में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें