फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी के निधन पर शोक व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया। नगर पंचायत चेयरमैन कुलदीप मान ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश को जो क्षति हुई है उसकी कमी कभी भी पूरी नहीं की जा सकती। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान चेयरमैन कुलदीप मान, रूबी चौधरी, अजय गोयल, जगमेर शर्मा, चंद्रपाल चिकारा, सतेंद्र चौधरी, विशाल, अमित गोयल, नरेंद्र शर्मा, नीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। इस अवसर पर नरेश सैनी, नीरज जैन, राजीव तोमर, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रदीप संगल, राहुल मित्तल ,मिट्ठन लाल, सुकुमाल सिंह, नरोत्तम गर्ग, नरेश गोयल, अंकित संगल, अमित संगल, सुनील गोयल, विनोद अरोरा, मुकेश, सचिन ,ऋषभ, अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें