कांधला में सार्वजनिक रूप से मोहल्ला सरावज्ञान स्थित थोक बाईस हवेलियान में सार्वजनिक शोक सभा का आयोजन किया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ ही सर्वसमाज से लोग मौजूद रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। शोक सभा के उपरान्त दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान नरेश सैनी, तरुण अग्रवाल, सत्यवीर वर्मा, ऋषिपाल, विपिन, भूपेंद्र, मोनू, रिक्की, अनिल, अरुण गर्ग, सर्वेश वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे। मोहल्ला रायजादगान स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय के आवास पर शोक सभा हुई। इस दौरान प्रदेश मंत्री उमेश शर्मा, शामली जिला अध्यक्ष विनय वशिष्ठ, जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पंडित, जिला महामंत्री गौरव शर्मा, जिला मंत्री मंदीप शर्मा, जिला मंत्री राहुल पंडित, दीपक शर्मा, तरुण वशिष्ठ, शुभम पंडित, प्रदीप शर्मा, अरविंद कौशिक, रंजन कौशिक, राहुल वशिष्ठ, अभिनव शर्मा, कपिल शर्मा, संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।