समूचा कांवड़ मार्ग बिजली कटौती मुक्त
शामली। समूचा हरिद्वार कांवड़ यात्रा मार्ग रात्रि में बिजली कटौती मुक्त रहेंगे। कांवड़ मार्गों पर नगरपालिका परिषद व नगर पंचायतों द्वारा जेनरेटर चलाकर कांवड़ मार्गों को बिजली से रोशन किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने कांवड़ शिविर लगाए जाने की अनुमति देनी प्रारंभ कर दी हैं। पहले दिन एसडीएम सदर द्वारा श्री सर्वमंगला शिव शक्ति सेवा समिति शामली को पहली अनुमति दी गई है। एक अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक आयोजित हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2018 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभकर दी है। पावर कारपोरेशन निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर लगे बिजली ट्रांसफार्मरों की बेरकेडिंग की जाएगी। करंट से बचाने के लिए लोहे के बिजली खंभों की पन्नी लगाई जाएगी। बनाए जाने वाले कांवड़ कंट्रोल रूम में नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ साथ बिजली कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि समूचे कांवड़ मार्ग पर रात्रि में बिजली कटौती मुक्त रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से 24 घंटे बिजली मुक्त करने के लिए पावर कारपोरेशन को डिमंाड भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि कांवड शिविर के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन जारी किए जाएंगे। एसडीएम सदर अरविंद कुमार ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर लगाए जाने के लिए अनुमति दिए जाने का काम प्रारंभ हो गया है।