सरकार के फैसले पर शिक्षा मित्रों ने जताई खुशी
कैराना।
शिक्षा मित्रों को उनके मूल विद्यालयों में नियुक्ति देने व विवाहित महिलाओं को इच्छानुसार स्कूल भेजने के सरकार के फैसले पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संगठन ने बैठक आयोजित कर हर्ष जताया है।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक क्षेत्रीय कार्यालय कैराना कचहरी परिसर में संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी मुंशाद अली चौहान की अध्यक्षता में हुई। मुंशाद चौहान ने कहा कि समायोजित शिक्षा मित्रों को 50 से 100 किमी दूर स्कूलों में नियुक्त किया था, जिससे शिक्षा मित्रों को दूर जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्रों को उनके मूल विद्यालय में भेजने तथा विवाहित महिलाओं के लिए उनकी इच्छानुसार स्कूल में नियुक्ति देने का आदेश करके राहत दी है। इस दौरान मास्टर जियाउल हक, शहजाद, चौधरी, प्रवीण, चौधरी, नरेंद्र, फहीम अहमद आदि शिक्षा मित्र मौजूद रहे।