फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोर लिपिक बर्दाश्त नहीं करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शिक्षक और कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। शिक्षकों ने कहा कि कार्यालय पर रिश्वतखोर लिपिक बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सभी शिक्षक स्कूल बंद कर आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षक कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। रिटायर्ड शिक्षक आरपी शुक्ला ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय पर पर्याप्त भ्रष्टाचार चल रहा है। शिक्षकों से हर कार्य के लिए सुविधा शुल्क मांगा जाता है। न देने पर कार्य पूरा नहीं किया जाता है। डाक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि यदि इसकी शिकायत डीआईओएस से करते है तो वह शिक्षकों से उचित व्यवहार नहीं करती। जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने कहा कि अगर जल्द ही मांगों का निस्तारण और व्यवहार ठीक नहीं किया गया तो सभी शिक्षक संघ के पदाधिकारी और शिक्षक स्कूल बंद कर कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य सुशील, निर्भय तोमर, प्रेम प्रकाश, अमरपाल, सुधीर राणा, रविंद्र कुमार, बालगोविंद, बिजेंद्र, सतबीर, महेश चंद, केपी सिंह, रामकिशन, राजेंद्र, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें