फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला समन्वयक ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला समन्वयक ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बनत का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने विद्यालय में सीसीटीवी, शिक्षण कार्य के साथ ही शिक्षिकाओं और छात्राओं की उपस्थिति भी चेक की। उन्होंने वार्डन को सभी कमरों में सीसीटीवी हर समय चालू रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीसी बालिका सुभाष चंद ने बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सबसे पहले विद्यालय में लगे सीसीटीवी का संचालन हो रहा या नहीं चेक किया। पिछले सप्ताह की सीसीटीवी फुटेज भी चेक की। जिसके बाद उन्होंने सभी कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं की उपस्थिति चेक की। वहीं छात्राओं से सवाल पूछते हुए उनका शिक्षण कार्य चेक किया। छात्राओं की संख्या ठीक मिली और छात्राओं ने सवालों के जवाब भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षिकाओं का उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया। जिसके अनुसार सभी शिक्षिका उपस्थित मिली। मिड-डे मील भी मेन्यू के अनुसार ही बनता मिला। उन्होंने विद्यालय वार्डन रश्मि को सभी सीसीटीवी हर समय चालू रखने के निर्देश दिए और शिक्षण कार्य में और अच्छा प्रयास कराने के भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें