फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही शिक्षा न मिलने से शिक्षकों के सम्मान में आ रही कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

भारतीय विद्यार्थी संगम के 32वें अधिष्ठापन एवं दायित्व बोध समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मनोज सैनी अध्यक्ष, विनोद वर्मा सचिव व सुभाष सैनी को कोषाध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण कराई गई। छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर गुुुुरुओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
गत शनिवार देर शाम शहर के माजरा रोड स्थित एक बारातघर में भारतीय विद्यार्थी संगम के 32वें अधिष्ठापन एवं दायित्व बोध समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विजय गर्ग, विशिष्ठि अतिथि आरपी सिंह तथा कार्यक्रम अध्यक्ष रघुवीर सिंह आर्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिष्ठापन अधिकारी यशपाल पंवार ने नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज सैनी, सचिव विनोद वर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष सैनी, सत्र संयोजक प्रदीप बंसल, उपाध्यक्ष अनुज गौतम, श्यामलाल, सह सचिव दिनेश शर्मा, विनोद मोघा, प्रेस सचिव रवि संगल को पद की गोपनीयता तथा कार्यों को निष्ठापूर्वक निर्वाह करने की शपथ ग्रहण कराई। समारोह में जागृति पत्रिका का विमोचन किया गया। जिसके संपादक सुधीर सिंघल, ब्रजपाल शर्मा ने लोगों को पत्रिका के बारे में विस्तार से जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विजय गर्ग ने कहा कि आज हमारे संस्कार लुप्त होते जा रहे है। गुरू, शिष्य की परंपरा में भेद हो चला है। उसमें सम्मान की कमी आने लगी है। जिसका कारण सही शिक्षा न मिलना है। सही शिक्षा मिलने से ही हम राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते है। मौके पर डॉ. अर्जुन वर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. राजीव बंसल, प्रदीप शर्मा, मनोज धीमान, भरतलाल बंसल, रामनिवास सैनी, विजय शर्मा, रामअवतार ऐरन, मोहन कुमार, अजय गर्ग, सुनील अरोरा, नंद कुमार कंसल, मनोज मित्तल, मनोज वर्मा, सुभाषचंद संगल, संजीव शर्मा, संदीप कौशिक, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें