फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायफत नियम अपनाएं, जीवन सुरक्षित बनाएं-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियम अपनाएं और जीवन सुरक्षित बनाएं डीएम
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को एआरटीओ कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जीवन अनमोल है, जरा सी लापरवाही जीवन पर भारी पड़ जाती है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद लोगों से जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। कार चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही वाहन चलाते समय यातायात के अन्य नियमों का पालन भी अवश्यक करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं, लेकिन फिर भी लोग अपनी आदत नहीं सुधारते हैं, जिस कारण हादसे के रूप में खामियाजा भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अपने साथ ही दूसरे लोगों के जीवन की चिंता करते हुए यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं को यातायात नियमों से अवगत कराने की जिम्मेदारी अभिभावकों की है। क्योंकि युवा ही सबसे ज्यादा नियमों को तोड़ते हैं। दुपहिया वाहनों को बगैर हेलमेट चलाना और ट्रिपल राइडिंग भी करते हैं, जिस कारण हादसे ज्यादा होते हैं। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एआरटीओ मुंशीलाल, एसडीएम और सीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने संबंधी पम्पलेट भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें