फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीमा विवाद पर आज दिल्ली में होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सीमा विवाद पर आज दिल्ली में होगी बैठक
विज्ञापन

कैराना (शामली)। दशकों पुराने हरियाणा यूपी-सीमा विवाद में बुधवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में समस्या के समाधान के लिए दिल्ली में आयोजित चेयरमैन बोर्ड आफ रेवन्यू की बैठक में दोनों प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी जुटेंगे।
चार दशक पूर्व दीक्षित आयोग के गठन के बाद यमुना की मध्य धारा को दोनों प्रदेशों की सीमा माना गया था। यमुना के पानी की धारा बदलते रहने के कारण इधर की जमीन उधर और उधर की जमीन इधर आ जाती है। यही वजह है कि सीमा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फसलों की कटाई के समय हर साल खूनी संघर्ष होते रहते हैं। पिछले वर्ष भी कैराना तहसील सभाकक्ष में दोनों प्रदेशों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सिजरो का मिलान किया गया था। उस समय दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी उक्त भूमि पर दोनों प्रदेशों के किसान फसलें बो रहे है। चूंकि कुछ ही दिनों में गेहूं की फसल कटने का समय आ जाएगा, जिस कारण सीमा पर किसानों के बीच फिर विवाद हो सकता है। वही समस्या के समाधान को हल करने के लिए बुधवार को दिल्ली में चेयरमैन बोर्ड आफ रेवन्यू की बैठक होगी। इसमें दोनों प्रदेश के जिलास्तरीय अधिकारी भाग लगे। नायब तहसीलदार कॉमेंद्र गुप्ता ने बताया कि वे बुधवार को राजस्व विभाग की टीम व हल्का लेखपालों के साथ दिल्ली जाएंगे। उक्त बैठक में हरियाणा के अधिकारियों के अलावा शामली अपर जिलाधिकारी, कैराना तहसीलदार भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के किसान ने की शिकायत
कैराना। हरियाणा के थाना बापौली के गांव नन्हेडा के किसान महिपाल ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी जमीन यूपी सीमा पर है, जिसमें उसने अनाज की फसल बो रखी है। पूर्व में कई बार यूपी के लोगों ने उसकी फसल काट ली। इस बार भी उसे अंदेशा है कि कहीं यूपी के लोग उसकी फसल को जबरदस्ती न काट लें। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें