फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड बैठक में आय व्यय का ब्यौरा रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। नगर पालिका परिषद कांधला की बोर्ड बैठक में वार्षिक बजट को लेकर चचा हुई। जिसमें करीब 42 करोड़ रुपये वार्षिक आय तथा व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका परिषद कांधला के सभाकक्ष में चेयरमैन हाजी वाजिद हसन की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 2018-19 की अनुमानित वार्षिक आय 41 करोड़ 66 लाख 52 हजार रुपये और 40 करोड़ 90 लाख 50 हजार रुपये अनुमानित व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया। साथ ही वर्ष 2017-18 के वार्षिक बजट में आय तथा व्यय का ब्यौरा भी रखा गया। सभासदों ने गर्मी में जलापूर्ति के लिए खराब हैंडपंपों व नलकूपों की मरम्मत कराने की मांग की। सभासद अरुण गर्ग ने सार्वजनिक स्थानों पर महिला व पुरुषों के लिए शौचालय निर्माण कराने की मांग की। जिसमें नगर के महिला डिग्री कॉलेज, कैराना बस स्टैंड, बाईपास मार्ग, गुजरान, मोहल्ला खैल नलकूप के समीप शौचालय बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
सभासद जावेद खां ने प्रतिमाह बोर्ड बैठक कराने का प्रस्ताव रखा। सभासद रानी और दीपक सहित अन्य सभासदों ने नियमित सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत कराने और पानी निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की। चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ने कहा कि बोर्ड के साथ मिलकर नगर में विकास कार्य कराने में तेजी लाई जाएगी ताकि नगरवासियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। संचालन अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान लिपिक अकरम अंसारी, सभासद इलियास जंग, मोहिद राज, जावेद खां, दीपक सैनी, जमशेद मुत्तवल्ली, इकबाल सहित दर्जनों सभासद व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें