फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर चित्रकला और अर्थशास्त्र में 270 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
270 परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटी
विज्ञापन

शामली।
यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर विषय की चित्रकला और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई, जिसमें दोनों पाली की परीक्षा में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर 6050 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। केवल 5780 ने परीक्षा दी और 270 परीक्षा से अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया, सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित हुई।
बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर कला वर्ग में सुबह की पाली में चित्रकला विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में 4245 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, 4025 ने परीक्षा दी व 220 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि द्वितीय पाली में कला वर्ग मेें ही इंटर में अर्थशास्त्र विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। जिसमें सभी केंद्रों पर 1800 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा में 1750 ने परीक्षा दी व 50 ने परीक्षा छोड़ दी। कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि अर्थशास्त्र की परीक्षा में केंद्रों पर सचल दलों की छापामारी रही है।
विज्ञापन

छह छात्राओं की छूटी परीक्षा, काटा हंगामा
शहर के हिंदू कन्या में छह प्राइवेट छात्राओं की चित्रकला की परीक्षा छूट गई, जिसके चलते छात्राओं ने रोते बिलखते हुए कॉलेज में परीक्षा कराने को लेकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज से कुछ छात्राओं ने एकल विषय के रूप में चित्रकला विषय से प्राइवेट फॉर्म भर रखा था। छात्राओं की चित्रकला विषय की परीक्षा पहली पाली में थी, लेकिन छात्राएं प्रवेश पत्र में इवनिंग व मार्निंग में कंफ्यूज होते हुए द्वितीय पाली में परीक्षा देने पहुंची। जैसे ही वह कॉलेज में एंट्री करने पहुंची तो उन्हें बताया गया कि यह परीक्षा सुबह की पाली में हो चुकी है। सभी छात्राओं ने रोते हुए कॉलेज प्रधानाचार्य मीना कुमारी से परीक्षा कराने के लिए हंगामा काटना शुरू कर दिया, जिसके बाद छात्राओं को काफी समझाने के बाद छात्राएं मायूस होकर घर को लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें