मेधावियों को सम्मानित किया
शामली। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक नरेंद्र देव सिंह व युद्घबीर ने कॉलेज के सभी मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विचार रखे। समारोह में छात्र अंकित कुमार, विक्की कश्यप, आशुतोष, आरजू को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मनीष कुमार, घनश्याम, मनोज, रामनाथ, प्रवेंद्र, फूल कुमार, लक्ष्मी गोयल, गोपाल, नरेश, विकास, अनिल कुमार, विकास गुप्ता, अमित कुमार, अरविंद आदि मौजूद रहे।